फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का धरना 14वें दिन भी जारी, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप

पीएसपीसीएल और ट्रांसको के आउटसोर्स व ठेका कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर 25 जुलाई से शुरू हुआ धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी तलवाड़ा स्थित पीएसपीसीएल सर्कल कार्यालय तथा हाजीपुर स्थित एसई सिविल डिजाइन एवं निर्माण मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार और बिजली विभाग के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। विजय दोसड़का और अक्षय रेडू पत्ती ने कहा कि सरकार ने पूर्व में हुए लिखित समझौते के आधार पर कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए अधिसूचना जारी की है।लेकिन संबंधित कर्मचारियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। वहीं, अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में न तो अधिसूचना जारी की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे, ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों से नियमितीकरण तथा सेवा सुरक्षा को लेकर किए गए वादे भी अब तक पूरे नहीं हुए हैं। धरने में मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट के पावर हाउस नंबर-1 तलवाड़ा, पावर हाउस नंबर-2 हाजीपुर, पावर हाउस नंबर-3 रैली और पावर हाउस नंबर-4 टेरकियाणा में कार्यरत कर्मचारियों जिनमें राजेश कुमार, सुमित राज, विजय दोसड़का, अक्षय रेडू पत्ती, पवन कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें