फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद हवालाती ने निगला ब्लेड

कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद एक हवालाती ब्लेड निगल ली जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हवालाती को जेल स्टाफ ने सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है। जेल में बंद हवालाती तलविंदर सिंह से मिलने परिजन आए थे, जिसके चलते उनसे मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बैरक में जाकर ब्लेड निगल लिया। वहीँ सिविल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हवालाती को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें