फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर

शाहिल शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 06:11 PM IST

बीते दिनों नगर निगम के 50 पार्षदों के चुनाव के बाद आज स्थानीय निगम कॉम्प्लेक्स में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें प्रवीण सैनी को मेयर, सुरिंदर कुमार को सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची को डिप्टी मेयर चुना गया। विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार और डिप्टी मेयर संदीप चेची ने पद संभालते हुए कहा कि वे होशियारपुर के विकास और लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि शहरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को नई रफ्तार दी जाए, ताकि आने वाले पांच सालों के दौरान सूबे में होशियारपुर विकास के लिहाज से नई मिसाल बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें