फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव रटोल बेट में बीते लगभग 30 साल से एक व्यक्ति ने पंचायत की 17 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ था। उस जमीन को बुधवार को कब्जाधारी से लेकर लेकर पंचायत के हवाले में किया गया है। गांव के सरपंच बोहड़ सिंह ने कानूनी लड़ाई के बाद उक्त जमीन का कब्जा लिया है। कब्जा दिलवाने के लिए मौके पर पटवारी गुरवीर सिंह व तहसीलदार राजकुमार और अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। जमीन का कब्जा लेकर पंचायत के हवाले किया गया है।