फिरोजपुर रेल डिवीजन के गुरुहरसहाय रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आज औचक चेकिंग की। स्टेशन पर आने जाने वाले मुसाफिरों का सामान भी चेक किया। वहां पर डस्टबिन व अन्य जो चीज हैं उसको चेक की गई। स्टेशन परिसर पर खाली जगह पर भी चेकिंग की गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह रूटीन में चेकिंग कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने मुहिम चलाई हुई है, युद्ध नशे के विरुद्ध ताकि लोग नशे का कारोबार ना कर सके । इसीलिए उन सभी शकी यात्रियों के सामान की चेकिंग कर रहे हैं। लोग नशे का सामान लेकर ना जा रहे हों । इसके अलावा कोई विस्फोटक पदार्थ न रखा हो यह सभी चेकिंग की जा रही है।