स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र जिले में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मोगा पुलिस द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। मोगा एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में एसपी (एच) संदीप सिंह, डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह, डीएसपी प्रताप सिंह, एसएचओ सिटी-1 बरुण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस हर स्तर पर चौकस है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी एंट्री प्वाइंट पर स्पेशल नाकाबंदी की गई हे। कुल 24 नाके लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप पर भी चेकिंग की जा रही है।