बरनाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो गैंगस्टरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की गाड़ी को भी गैंगस्टरों की गोली लगी है।