फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पुलिस ने नशा तस्कर का घर तोड़ा

फिरोजपुर के विधानसभा हलका में पड़ते मुहल्ला चाय बेरिया में रविवार पुलिस ने नशा तस्कर का घर तोड़ दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज थे। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि पिछले लगभग 40 साल से कैलाश कौर नशा बेचने का कारोबार कर रही थी। इसके खिलाफ पहले से ही आठ पर्चें दर्ज हैं। ये संपत्ति नशा बेच कर बनाई थी। आरोपियों को पहले इस संबंधी नोटिस भेजा गया था। आज जब मकान तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन पहुंचा तो परिवार को सामान निकालने का समय दिया। उसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से मकान को तोड़ दिया गया। एसएसपी ने कहा कि जो भी नशा बचेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें