फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में पुलिस ने तोड़ा नशा तस्कर का घर

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटा गांव टेंडी वाला में पुलिस ने रविवार नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाया है। सदर थाना में दर्ज सात किलो हेरोइन के मामले में भगौड़ा है। पुलिस को इनपुट मिली है कि ये पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम कई बार हेरोइन की खेप मंगवा चुका है। एसपी (डी) मनजीत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सोहन सिंह वासी गांव टेंडी वाला पिछले लंबे समय से पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवाने का धंधा करता है। सदर थाना में उसके खिलाफ सात किलो हेरोइन का मामला दर्ज हैं। उसके बाद से गुरप्रीत भगौड़ा है। उनके पास इनपुट है कि गुरप्रीत ने कई बार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाई है। पुलिस उसे काबू कर पूछताछ करेगी। एक सवाल के जवाब में एसपी डी ने कहा कि गुरप्रीत ने सरकारी जमीन पर नशे की कमाई से ये घर बनाया था, जिसे तोड़ा जा रहा है। उधर, अमरीक सिंह वासी टेंडी वाला ने बताया कि गुरप्रीत उसका चचेरा भाई है। चाचा का निधन हो चुका है। चाची जिंदा है। उसके चाचा सोहन सिंह की लगभग चार एकड़ जमीन है। कुछ जमीन बेच एक बेटे को अमेरिका भेजा है। अमेरिका वाले बेटे की कमाई से घर बनाया था जो पुलिस ने आज तोड़ दिया है। अमरीक ने कहा कि गुरप्रीत तस्कर नहीं है। गांव में एक व्यक्ति हेरोइन संग पकड़ा गया था, उसने किसी रंजिश के चलते गुरप्रीत का नाम लिया है। पुलिस उनके साथ धक्का कर रही है। ------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें