फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त के मद्देनजर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

आजादी दिवस को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस और आरपीएफ द्वारा पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन के हर कोने में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की बारीकी से जांच की गई। यात्रियों के बैग, प्लेटफॉर्म, ट्रेनें, यार्ड एरिया, पार्सल एरिया, कार पार्किंग और मोटरसाइकिल स्टैंड आदि संवेदनशील स्थानों पर भी खास तौर पर तलाशी ली गई। थाना जीआरपी पठानकोट प्रभारी सुखविंदर सिंह सरां ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पूरे रेलवे एरिया पंजाब और देश भर में इस तरह के चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने यात्रियों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें