फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम में सीएम से सवाल पूछने जा रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा

सुनाम के गांव छाजली में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए जा रहे किसानों और पुलिस के बीच तकरार हो गई। बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की।  छाजली में सीएम मान, स्कूल आफ एमिनेंस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद और सिद्धूपुर के सैकड़ों सदस्य तथा महिलाएं विभिन्न गांवों से छाजली पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आयोजन स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया। किसान और महिलाएं पुलिस की नाकाबंदी से आगे जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस और किसानों के बीच तकरार हुई और बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें