फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने तीन चोरों को काबू किया है। इनके पास से रसोई गैस सिलेंडर, एलसीडी, बाइक व अन्य वस्तुएं चोरी की गई पकड़ी गई है। उक्त चोरों से गहन पूछताछ की जा रही है । इन्होंने कहां-कहां चोरी की है और कहां पर सामान बेचा है। एसएचओ कश्मीर सिंह का कहना है कि उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। शहर में जितनी भी चोरियां हुई हैं, सभी चोरों को जल्द काबू किया जाएगा।