फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में PHD स्काॅलर की करंट लगने से माैत, छात्र भड़के

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में बवाल हो गया। हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रा की माैत से भड़के विद्यार्थियों ने पीयू के वीसी आफिस के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी वीसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।  सभी छात्र संगठनों ने मिलकर वीसी कार्यालय के बाहर गेट तोड़ दिए हैं। चारों तरफ वी वांट जस्टिस के नारे लगाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले साल भी इस तरीके की घटना हुई थी जिसमें एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें