मोगा सिटी साउथ पुलिस ने चोरी के 13 मोबाइल फोन और 96600 रुपये कैश के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम बब्बर निवासी गली नंबर 02, साधावाला बस्ती, मोगा के तौर पर हुई है। आरोपी चोरी के मोबाइल सस्ते दामों पर खरीदता है और बाद में उन्हें महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर लिया है।