फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के नये पूरवा के लोग सीवरेज समस्या से परेशान, खुद जेसीबी मशीन मंगवाकर ब्लाकेज खुलवाया

फिरोजपुर के नया पूरवा में सीवरेज समस्या से लोग पिछले लंबे समय से परेशान है। सीवरेज बंद होने के कारण उनके घरों के अंदर गंदा पानी घुस रहा है । इस संबंधी यहां के लोगों ने डीसी, विधायक और संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां के रहने वाले निवासी प्रवीण, राज रानी और त्रिलोक सिंह का कहना है कि वह संबंधित दफ्तर के चक्कर काटकर थक गए हैं लेकिन सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं हुई। हार कर उन्होंने खुद पैसे इकट्ठे कर जेसीबी मशीन मंगवाकर ब्लाकेज खुलवाया। अस्थाई तौर पर सीवरेज व्यवस्था शुरू करवाई है। सीवरेज का गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा था, रहना बड़ा मुश्किल था। बीमारियां फैल रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें