फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव नरूड़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए लोगों के कार्ड

फगवाड़ा के गांव नरुड़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपए का मुफ्त इलाज करवाने के लिए कार्ड बनाने का कार्य आम आदमी पार्टी फगवाड़ा के हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान के निर्देशों पर ब्लॉक समिति मेंबर रजिंदर कौर तथा पूर्व पंच इमंदिर सिंह की देखरेख में शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि फिलहाल 40 परिवारों की पर्ची काटी गई है जिनके मुफ्त बीमा कार्ड बनाए जा रहे हैं। गरीबी और पैसों की कमी के कारण जो व्यक्ति अपना इलाज नहीं करवा सकता था, उनके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से यह स्कीम लाकर बहुत अच्छा काम किया गया है। पूर्व पंच इंमिंदर सिंह ने बताया इस कार्ड को बनाने के लिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड की जरूरत पड़ती है। जो बच्चा नाबालिग है उसका जन्म प्रमाण पत्र लगाकर कार्ड बन सकता है और पंजाब सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। यह कार्ड धारक पंजाब के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में कहीं भी बिल्कुल मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस अवसर पर सरपंच राजकमल, पंच परमजीत कौर, पंच मनप्रीत सिंह, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें