फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट सरकारी स्कूल टीचर पर 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जिले के शाहपुरकंडी क्षेत्र में पड़ते सरकारी स्कूल के अध्यापक पर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुषकर्म करने का आरोप लगा है। जिसके बाद थाना शाहपुरकंडी की पुलिस जांच में जुट चुकी है। पुलिस थाना प्रभारी मोहित टाक ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 112 टोल फ्री नंबर पर सरकारी स्कूल के अध्यापक खिलाफ छात्रा के भाई ने शिकायत दर्ज करवा आरोप लगाया है कि आज स्कूल में ही उसकी बहन जो 7वीं कक्षा की छात्रा है उसके साथ उक्त शिक्षक ने छेड़छाड़ करते हुए दुषकर्म किया है। जिसके बाद तुरंत पुलिस छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंची और वहां पर महिला पुलिस की ओर से बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। बच्ची के परिवार से बातचीत कर घटना संबंधी पुलिस द्वारा पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार है। अगर उक्त अध्यापक दोषी पाया जाता है तो उस पर पुलिस केस भी दर्ज हो सकता है। यह पूरी घटना कंप्यूटर लैब में घटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें