फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आग से बेघर हुई हिंदू समुदाय के लिए पठानकोट की संस्था ने भेजी राहत सामग्री

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Nov 2025 10:12 AM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हाल ही में लगी भीषण आग ने हिन्दू कम्युनिटी के कई परिवारों को बेघर कर दिया था। आग की इस भयंकर घटना में उनके घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, पहनने-ओढऩे तक के कपड़े नष्ट हो गए और खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। हालात ऐसे बन गए कि ये लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। इस विपत्ति की घड़ी में पीसीटी ह्यूमैनिटी इन पीडि़त परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। आज पीसीटी ह्यूमैनिटी के संस्थापक जोगिन्द्र सिंह सलारिया के नेतृत्व में संस्था के समर्पित वालंटियर प्रभावित परिवारों तक पहुंचे और उन्हें जरूरी सामग्री, सर्दियों के कपड़े तथा राशन उपलब्ध करवाया। राहत सामग्री पाकर पीडि़त परिवारों ने राहत की सांस ली। संस्था ने न केवल तत्काल मद्द पहुंचाई, बल्कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए उनके घरों का पुनर्निर्माण करवाने का भी बड़ा आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें