फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव टेंडी वाला में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को हेरोइन के दो पैकेटों समेत बरामद किया है। यह कार्रवाई बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव टेंडी वाला में हुई। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से उड़ान भरने वाला ड्रोन भारतीय सीमा में गांव टेंडी वाला के ऊपर मंडरा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण ड्रोन जमीन पर गिर गया। ड्रोन के गिरने की सूचना मिलने पर वहां तैनात बीएसएफ जवान मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब जवान ड्रोन को कब्जे में लेने के लिए खेतों में पहुंचे तो ड्रोन को दोबारा उड़ाने का प्रयास किया जा रहा था। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ड्रोन को पकड़ लिया। बीएसएफ के अनुसार, ड्रोन को पाकिस्तान की तरफ से बैठा एक तस्कर ऑपरेट कर रहा था। ड्रोन के साथ हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। दोनों पैकेट में एक किलो हेरोइन थी। बरामद हेरोइन और ड्रोन को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें