इंटरनेशनल ह्यूमन राइट न्याय परिषद संस्था का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष अनिल भल्ला के नेतृत्व में एसपी माधवी शर्मा से मिला तथा शहर में हुए नाजायज कब्जों और ट्रैफिक जाम की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बंगा रोड, हरगोविंद नगर, सराए रोड, सिनेमा रोड व शहर के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के बारे में भी विस्तार से बताया। एसपी ने इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर केएल गोगना, इन्द्रजीत शर्मा, हरीश धीर, राकेश मरवाहा, चेतना जोशी, मीना शर्मा, आशीष शर्मा, अमृतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।