बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए गिरदावरी करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। कैबिनेट बैठक में 20 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने का फ़ैसला होने के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सभी अधिकारियों की अहम मीटिंग बुलाई। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने हल्का आनंदपुर साहिब और नांगल से जुड़े बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा। प्रशासनिक अधिकारियों को हर बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूची तैयार कर गिरदावरी करवाने के आदेश देते हुए यह भी देखा गया के शिक्षा मंत्री को बाढ़ प्रभावित ज्यादातर गांवों के नाम मुंह ज़ुबानी याद थे। प्रशासनिक अधिकारी रोज़ाना सुबह इलाके संबंधी अपडेट शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को देंगे। अगले तीन दिनों के भीतर सभी सूचियों को तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश।