फिरोजपुर में भाजपा के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने सोमवार प्रैस वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा स्कीम बंद नहीं कर रही है। इसका नाम बदला गया है। इसमें और कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। जिससे गरीब लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। इस समय कांग्रेस गलत अफवाह फैला रही है कि भाजपा मनरेगा स्कीम को बंद कर रही है। सोढ़ी ने कहा कांग्रेस को केंद्र सरकार का साथ देना चाहिए और इस स्कीम को लागू करने में मदद करनी चाहिए, ताकि गरीबों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके क्योंकि इसमें और बहुत से अन्य कामकाज जोड़े गए हैं।