फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सिविल सर्जन डॉ राजविंदर कौर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगे मेडिकल कैंपों का किया दौरा

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 10:31 AM IST

फिरोजपुर सिविल सर्जन डॉ राजविंदर कौर ने सीमावर्ती गांव बारेके व दुलचीके में लगे मेडिकल कैंप और रिलीफ कैंपों का दौरा किया। ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मुश्किल सुनीं। सिविल सर्जन ने कहा कि हर प्रकार की दवाइयां कैंप में रखी गई है। मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं । इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कैंप जहां पर भी लगे हैं वहां पर एंबुलेंस वाहन तैनात रखी है, यदि किसी भी मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होती है तो उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचाया जा सके। उसका इलाज किया जा सके। कैंप में प्रत्येक प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। रिलीफ कैंप में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खान-पान की सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें