फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और सोनिया मंहत ने किया सर्व सेवा सदन का उद्घाटन

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 02:03 PM IST

समाज सेवा के लिए समर्पित दोआबा की प्रतिष्ठित संस्था सर्व नौजवान सभा और सर्व नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के ऑफिस सर्व सेवा सदन का उद्घाटन खेड़ा रोड स्थित न्यू स्टार सिटी, बसंत नगर में किया गया। उद्घाटन से पहले श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन के बाद सभी की भलाई और सभा व समाज की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। जिसके बाद डेरा शीला महंत साबरी भगतपुरा की गद्दीनशीन सोनिया महंत और हल्का सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने मिलकर आफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह (हरजी) मान, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के चेयरमैन जरनैल नंगल, मेयर रामपाल उप्पल, सीनियर डिप्टी मेयर तेजपाल बसरा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन तविंदर राम, विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल का बेटा कमल धालीवाल और आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संतोष कुमार गोगी ने सभा और सोसायटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह और उनकी पूरी टीम को सर्ब सेवा सदन के लिए शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि संस्था का दफ्तर पूरे समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेगा, जिससे इसका नाम सार्थक होगा। अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने सभी गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सभा सर्व सेवा सदन में सोसवा पंजाब के सहयोग से वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का कामकाज सुचारू रूप से चलाएगी। इसके साथ ही यहां अन्य सामाजिक और जनकल्याण गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सर्व सेवा सदन बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देने वाले सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि शुभचिंतकों की दुआओं से सभा की 36 वर्ष पुराना स्वपन आज पूरा हुआ है। भविष्य में सभा की हर एक्टिविटी इसी सर्व सेवा सदन के आंगन में सही तरीके से की जाएगी। समारोह के दौरान वोकेशनल सेंटर की स्टूडेंट अनामिका का बर्थडे केक भी काटा गया। मंच संचालन लेक्चरर हरजिंदर गोगना ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें