फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के मूर्तिकार ने बनाई मशहूर एथलीट फौजा सिंह की मूर्ति, गांव में की जाएगी स्थापना

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 03:38 PM IST

मोगा जिले के गांव घलकलां के प्रसिद्ध मूर्तिकार मनजीत सिंह और उनके परिवार ने पंजाब के 114 वर्षीय विश्वप्रसिद्ध एथलीट फौजा सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप की एक सुंदर मूर्ति तैयार की है। मूर्तिकार परिवार द्वारा तैयार की गई यह श्रद्धांजलि समाज के लिए न केवल प्रेरणा बनेगी, बल्कि यह दिखाएगी कि सच्चे नायकों को कभी भुलाया नहीं जाता।मनजीत सिंह ने बताया कि फौजा सिंह जी जैसे महान एथलीट को सम्मान देने के लिए उन्होंने और उनके परिवार ने मिलकर यह मूर्ति तैयार की। यह मूर्ति फौजा सिंह जी के पैतृक गांव में स्थापित की जाएगी, जबकि दूसरा मूर्ति महान देश भगत पार्क घलकलां में लगाई जाएगी, जो युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारे देश के कई महान हस्तियों की मूर्तियाँ बना चुके हैं। उन्होंने कहा, “फौजा सिंह जी हमारी नौजवान पीढ़ी के लिए मिसाल हैं। 114 साल की उम्र में भी वे पूरी तरह फिट और सक्रिय थे। उनके जीवन से हम बहुत कुछ देकर गए। उन्होंने कहा कि मूर्ति निर्माण के दौरान फौजा सिंह के परिजनों से संपर्क हुआ, जिनमें उनकी पोती ने मूर्ति की फोटो देखकर भावुक प्रतिक्रिया दी और सराहना की। मूर्ति के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद इसे उनके गांव भेजा जाएगा।दूसरा मूर्ति हमारे पार्क में स्थापित किया जाएगा ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें