फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 03:14 PM IST

मोगा जिले का 30वां स्थापना दिवस आज जिले में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मोगा के आईएसएफ कॉलेज में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के सोशल मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू विशेष रूप से पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजित इस कार्यक्रम में उन महान हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने मोगा को जिला बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिले के विकास में अपना विशेष योगदान दिया और अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर मोगा का नाम देश–विदेश में रोशन किया। इसके साथ ही वर्तमान में समाज सेवा और लोकहित में अच्छे कार्य कर रहे व्यक्तियों को भी सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक जश ढिल्लो ने कहा कि मोगा जिले ने 30 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और आगे भी समाज के सहयोग से जिले को प्रगतिशील बनाने की मुहिम जारी रहेगी आज 30वां स्थापना दिवस मनाया गया और हर साल इस दिन को मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, शहर की गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें