मोगा जिले के थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव संघेड़ा स्थित सतलुज दरिया किनारे छापा मारकर 1200 लीटर लाहन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोगा एसपीडी बालकृषण सिंगला ने ये जानकारी दी।