मोगा एसएसपी अजय गांधी के अगुवाई में कस्बा निहाल सिंह वाला और मोगा सिटी एरिया में नशों की रोकथाम और समाज के बुरे तत्वों पर नियंत्रण पाने के लिए शनिवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ऑपरेशन कासो चलाया। इस ऑपरेशन में कुल 150 पुलिस कर्मचारी शामिल थे। एसपीडी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान काफी संदिग्ध व्यक्तियों के घरों एवं ठिकानों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।