फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने जिले में चलाया कासो ऑपरेशन, घरों की ली गई तलाशी

पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब के डीजीपी और मोगा एसएसपी के दिशा निर्देश पर थाना सिटी के कुछ बस्तियों में ऑपरेशन कासो चलाया। बुधवार की सुबह सुबह 06:00 बजे से 10:00 बजे तक डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में करीब 60 पुलिस कर्मियों ने इस कासो ऑपरेशन मौजूद रहे। इस मामले में डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी और मोगा एसएसपी के दिशा निर्देश पर आज बुधवार को 60 के करीब पुलिस कर्मियों को साथ लेकर थाना सिटी के अंतर्गत एम.पी बस्ती, गुरु रामदास नगर में कासो ऑपरेशन चलाया गया। चेकिंग के दौरान 20 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई कही लोगों को पूछ ताछ कि गई । लगभग 13 संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की गई। उहोंने ने बताया कि इसी तरहां समय समय पर कासे आपरेशन चलाया जाएगा आम जनता से अपील की कि नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए वे पुलिस विभाग का सहयोग करें। यदि किसी के पास नशे तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी हो तो वे तुरंत मोगा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें