मोगा पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार की हे। इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला के एस एच ओ जितेन्दर सिंह ने बताया कि 20 जून को थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस पार्टी ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान गांव खाई निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र जंगीर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी बरामद हथियार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस संबंध में थाना निहाल सिंह वाला में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हथियार कहां से प्राप्त किया गया था और क्या इसका इस्तेमाल करना था।