नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अजीतवाल की पुलिस ने कार सवार एक युवक को 200 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि थाना अजीतवाल पुलिस पार्टी अजीतवाल क्षेत्र के कोकरी कला के पास जालालाबाद पूर्वी साइड पर नाकाबंदी ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान रात करीब 8 बजे एक कार (नंबर PB-01-E-2134) जालालाबाद की दिशा से आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने टॉर्च की रोशनी से इशारा कर कार को रुकवाया। कार की ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम हरमिंदर सिंह निवासी जिला फिरोजपुर बताया। जब कार की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करके अगली करवाई किया जाएगा ताकि इनसे पूछ ताछ में और भी खुलासे हो सके