फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मेहमेवाला गांव में सड़क निर्माण का कार्य करवाया शुरू

मोगा नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत गांव मेहमेवाला में गांव की फिरनी पर पी.सी (प्रीमिक्स कार्पेट) सड़क पर डालने के कार्य का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा मोगा नगर निगम की मेयर विनयपाल कौर और पार्षद विजय भूषण की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। हाल ही में विनयपाल कौर मोगा की मेयर चुनी गई हैं। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम मोगा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है तथा विकास कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाकर लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में वार्ड निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें