फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सिटी पुलिस ने तीन किलो अफीम सहित कार सवार दो नशा तस्कर काबू

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को मोगा सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को 3 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया।डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति, जो नशे का कारोबार करते हैं, सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी (नंबर PB 55 E 5513) में सवार होकर गांव धल्लेके से लोहारा रोड की ओर जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध गाड़ी को रोक लिया। जांच के दौरान गाड़ी में सवार व्यक्तियों की पहचान केबल सिंह और अर्शदीप सिंह, निवासी जिला लुधियाना, के रूप में हुई। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से लगभग 3 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी मोगा में केस दर्ज किया गया है। बरामद की गई अफीम और वाहन को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है।डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज वीरवार को मोगा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें