फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी ने बस्ती कर्म सिंह वाली में गंदे पानी की निकासी के लिए 40 लाख रुपये की लागत से एक प्रोजेक्ट का नवीं पत्थर रखा । विधायक ने कहा कि उक्त प्रोजेक्ट तीन महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। तीन महीने से ऊपर इस प्रोजेक्ट को बनाने में लगते हैं तो उक्त ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी और उसकी फॉर्म को भी ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने गुरुहरसहाए में आई ग्रांट का दुरुपयोग किया है। सीवरेज डालने पर करोड़ों रुपये लगे थे, लेकिन अभी तक सीवरेज चालू नहीं हुआ है। उक्त सीवरेज की जांच की जा रही है। इसमें लापरवाही और घोटाला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि गुरुहरसहाए के अन्य वार्डों व बस्तियों की गंदगी और गंदे पानी की निकासी के लिए भी इसी प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। उनके लिए भी ग्रांट मुहैया करवाई जाएगी। ------