फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के विधायक फौजा सिंह सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों से पीछा नहीं छूट रहा है । आरोप है कि विधायक ने अपनी आमदनी से ज्यादा संपत्ति बनाई है। गेहूं घोटाला भी किया है, जिसकी अभी जांच बाकी है। एक आडियो क्लिप वायरल हुई थी उस संबंधी उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। इसके अलावा गुरुहरसहाए के गांव के सरपंच जश्नप्रीत सिंह बावा की खुदकुशी मामसे में भी विधायक पर आरोप लगाए जा रहे थे। इन सभी आरोपों का स्पष्टीकरण देने के लिए फौजा सिंह प्रेस क्लब पहुंचे और पत्रकारों के प्रत्येक सवालों का जवाब दिया।