फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में कैबिनेट मंत्री 99.20 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र बांटे

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Oct 2025 06:03 PM IST

फिरोजपुर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने सीमावर्ती गांव निहाला लवेरा गाँव के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और गांव कमाल वाला के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने मुख्य अतिथि और सभी ग्रामीणों का विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर स्वागत किया और इस पहल के लिए पंजाब सरकार का आभार भी व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। जब किसानों की फसल पकती है, तो उन्हें उम्मीद होती है कि इस बार घरों में होने वाले काम आसानी से हो जाएँगे, लेकिन जब बाढ़ जैसे हालात पैदा होते हैं, तो यह किसानों के लिए बहुत चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे समय में सरकारें और समाजसेवी संस्थाएँ अपनी भूमिका निभाती हैं। जिसे सभी ने देखा है कि सरकार के सहयोग से हर वर्ग ने किसानों के साथ हाथ मिलाया है। सरकार का प्रयास था कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। इसी के तहत आज बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए हैं, जिसकी राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें