नव्या हेल्पिंग हैंडस की ओर से सांपला फाउंडेशन के सहयोग से फगवाड़ा के गुप्ता पैलेस, होटल आशीष कॉन्टिनेंटल में लगाए गए मैगा ब्लड डोनेशन कैंप को भारी सफलता मिली जब लगभग 800 लोगों ने स्वच्छा से रक्त दान कर इसको महादान बनाने में सहयोग दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला की पोती तथा वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला की दिवंगत पुत्री नव्या की याद में लगाए गए इस कैंप का उद्घाटन पंडवा वाले संत गुरचरण सिंह ने रिबन काट कर किया जबकि फगवाड़ा और आसपास के सभी इलाकों के लोगों का इस कैंप को सफल बनाने में भरपूर सहयोग मिला।