फिरोजपुर की सिविल सर्जन डॉक्टर राजविंदर कौर ने बताया कि गांव फतेह वाला में मेडिकल कैंप लगाया गया है ।मरीजों को दवाइयां दी जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोग नाव के जरिए पानी के बीच में से आए हैं उनको चमड़ी रोग की शिकायत थी, उन्हें दवाई दी गई है। यहां के सरपंच को उन्होंने अपना नंबर दे दिया ताकि किसी को भी कोई दिक्कत या परेशानी आए उनसे तुरंत संपर्क कर सकते हैं। ताकि वह मरीज को एंबुलेंस के जरिए सिविल हॉस्पिटल फिरोजपुर में भर्ती कर सके। उन्होंने कहा कि गांव फतेह वाला में पशुओं के डॉक्टर भी मौजूद हैं और पशुओं का भी इलाज चल रहा है। राहत कैंप में खानपान का बढ़िया प्रबंध है और यहीं पर मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। उनकी टीम में बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव के जरिए पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है।