फगवाड़ा में जीटी रोड पर इन दिनों सीवरेज डालने का काम चल रहा है। उसी काम का जायजा लेने के लिए आज बुधवार को नगर निगम के मेयर राम पाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद तथा आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान कार्यस्थल पर पहुंचे तथा चल रहे कार्य की प्रगति पर संतुष्टि प्रकट की। इस अवसर पर नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।