फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जैसे ही विद्यार्थियों का परिणाम घोषित हुआ, बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी।