फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत कौर बादल ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 28 Mar 2026 12:22 PM IST

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हरसिमरत कौर बादल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे आम जनता को राहत देने वाला कदम बताया है। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से महंगाई से जूझ रही जनता को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने साथ ही पंजाब की राज्य सरकार से भी अपील की कि वह पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कमी करे, ताकि लोगों को और अधिक राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। हरसिमरत ने आरोप लगाया कि पंजाब में हालात बिगड़ चुके हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि “राज्य में ऐसा माहौल बन गया है कि कोई भी कहीं भी जाकर वारदात को अंजाम दे सकता है,” और इसे गैंगस्टर राज करार दिया। इसके अलावा, उन्होंने डीएम गगनदीप सिंह रंधावा से जुड़े मामले को लेकर भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। हरसिमरत ने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था सुधारने और प्रशासनिक मामलों में पारदर्शिता लाने की जरूरत है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें