जालंधर-अमृतसर रोड पर ढिलवां में ब्यास पुल के नजदीक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्कूटी टकरा गया, जिससे चालक की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के सदस्य घायल हैं। थाना ढिलवां के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी गोबिंद कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना जो अपनी एक्टिवा पर परिवार के साथ अमृतसर धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहा था, जब वह ढिलवां में ब्यास पुल के नजदीक पहुंचा तो स्कूटी सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकरा गया, जिससे सभी घायल हो गए, जिन्हें ब्यास अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कूटर चालक सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी पत्नी राखी व बच्चे घायल हो गए।