फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एक शख्स पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट

मोगा जिले के गांव कपूरे में बीती रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सरबजीत सिंह गांव के एक जमींदार के यहां मजदूरी का काम करते थे। बीती रात वह धान के खेत में पानी लगाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अंधेरे में आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और उन पर बुरी तरह हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें इतना काटा कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत में सरबजीत सिंह का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। सरबजीत सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। गांव निवासी सुखदेव सिंह और गुरबस्क सिंह ने बताया कि यह गांव में आवारा कुत्तों के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 8 से 10 बार ऐसे हमले हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें