बाघापुराना पुलिस ने मंडियों से धान की गांठें चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि गांव महला कलां की मंडी से कुछ दिन पहले धान की कई गांठें चोरी हो गई थीं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मक्खू, जिला फिरोजपुर निवासी अर्शप्रीत सिंह को चोरी में इस्तेमाल की गई इनोवा गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि इस चोरी की वारदात में उसके दो और साथी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की गई धान की गांठें कहां छुपाई गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही माल बरामद करेगी।