फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के सरकारी अस्पताल की एसएमओ रेखा भट्टी ने कहा कि गांव हजारा सिंह वाला में मेडिकल कैंप का चौथा दिन है। काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में है। सभी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के खून टेस्ट किए जा रहे हैं। पानी भी पीने के लिए साफ दिया जा रहा है। अभी कुछ दिन कैंप जारी रहेगा।