जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, मोगा में कांग्रेस पार्टी की हलका इंचार्ज व अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने जिला परिषद डोरली भाई से उम्मीदवार लाभप्रीत कौर के समर्थन में गाव–गाव जाकर प्रचार तेज कर दिया है। मालविका सूद ने कहा कि 14 दिसंबर को लोग अपना जवाब देंगे और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से अब लोग भ्रमित नहीं होते, और वर्ष 2027 में भी पंजाब में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। पंचायत चुनाव में भी सरकार ने गुंडा गर्दी की थी इस बार भी करेंगे पर हम डट कर खड़े रहेंगे ।