पंजाब के बठिंडा में विजिलेंस फ्लाइंग टीम ने रिश्वत के मामले में एएसआई और एसएचओ के रीडर को पकड़ा है। दोनों आरोपी किसी को लेकर पीड़ित से एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने विजिलेंस की टीम को इसकी जानकारी दी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।