सूरज प्रकाश, पठानकोट। माधोपुर हाइडल चैनल नहर ट्रायल दौरान तीसरी बार लीक होने के बाद सिंचाई विभाग द्वारा करवाई जा रही अलग-अलग जगह मजबूती स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। क्योंकि इस नहर में ट्रायल लिए छोड़े पानी को नहर झेल नहीं पाई और विभिन्न स्थानों से 23 दिनों अंदर तीसरी बार लीक हो गई। अब लीकेज वाली जगह और उसके आसपास करीब 200 मीटर एरिया को विभाग रिपेयर करवाने में लगा है। इस पर करीब डेढ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक नहर में एक-दो दिनों भीतर पानी छोड़ लोगों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा।