श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फाजिल्का के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आज शाम 5:30 बजे एक भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी की अमर शहादत और मानवता, धर्म तथा सत्य की रक्षा के लिए किए गए बलिदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह शो न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक होगा, बल्कि युवाओं को गुरु जी के उपदेशों और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करेगा।विधायक सवना ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस पवित्र और प्रेरणादायी आयोजन में शामिल होकर गुरु साहिब के उपदेशों का स्मरण करें।