फिरोजपुर के डीसी मॉडल स्कूल के लविश गोयल ने 99.4 फीसदी अंको के साथ जिले का नाम रोशन किया है।सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परिणाम में डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियो ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि स्कूल के 269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 11 विद्यार्थियों के 98 फीसदी से अधिक अंक, 43 विद्यार्थियो के 95 फीसदी से अधिक और 90 विद्यार्थियो को 89 प्रतिश्त से ज्यादा अंक लेकर अपने अभिभावको, स्कूल व जिले का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि लविश गोयल ने 99.4 फीसदी के साथ पहला, सक्षम सेठी व अक्षिता ने 99.2 फीसदी के साथ दूसरा तथा लवण्या ने 98.6 प्रतिश्त के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। स्कूल के मानेक शॉ हॉल में विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देने हेतू भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीसीएम ग्रुप के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के गुण दिए।